बागपत, सितम्बर 8 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था जेपी एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विकास धामा ने माँ सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक रहा, जिसमें छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी छटा बिखेरी और भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। इस दौरान संगीत, नृत्य और कविता पाठ ने समारोह में चार चांद लगा दिए। यह भी पढ़ें- Bagpat News: देव कृष्ण पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का सम्मान बच्चों ने शिक्षकों के त्याग...