बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: दाहा। नंगला कनवाडा गांव में एक महिला के साथ उसके सगे जेठ-जेठानी ने मिलकर मारपीट कर दी। महिला का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। नंगला कनवाडा गांव निवासी महिला साहिबा पत्नी सीटू ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसका पति सीटू गुरुवार दोपहर किसी काम से बाहर गया हुआ था तभी मौका पाकर उसके सगे जेठ व जेठानी ने मिलकर उसके साथ कहासुनी कर मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर दी गई है जिसकी जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...