Bagpat News: जेई को धमकी देने वाले दो गिरफ्तार, दरोगा सस्पेंड
बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: बागपत। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता को व्हाट्सएप कॉल कर गोली मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ मनीष और कन्हैया उर्फ अंकुर निवासी गाधी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाकर दोनों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। वहीं, इस प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसपी ने हल्का इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। अहमदपुर गठीना गांव के बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता मोहम्मद आसिफ ने गत सात जून को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उन्होंने गाधी गांव में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापामारी कर कार्रवाई कराई थी। इसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। जांच में गाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.