Bagpat News: जेईई में शानदार सफलता पर उत्कर्ष को सांसद ने किया सम्मानित
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बड़ौत। आकाश इंस्टीट्यूट, बड़ौत में शुक्रवार को जीनियस अवार्ड फेसिलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जेईई और आईएसआई की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र उत्कर्ष खोखर का सम्मान किया गया। उत्कर्ष ने कक्षा 12वीं में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने के साथ जेईई मेंस में एआईआर-27, जेईई एडवांस में एआईआर-35 तथा आईएसआई बी स्टेट प्रवेश परीक्षा में एआईआर-9 रैंक हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष तोमर और डॉ. संजीव आर्य ने उत्कर्ष को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आकाश इंस्टीट्यूट के निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि उत्कर्ष की उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.