Bagpat News: जुनैद फरीदी ने फिर संभाली नगर पंचायत चेयरमैन की कुर्सी
बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: चांदीनगर। रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चल रही कानूनी उठक-पठक के बीच सोमवार को एक बार फिर जुनैद फरीदी ने नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली। सोमवार को ढोल-नगाडों के बीच समर्थकों के साथ वे कार्यालय पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से नगर पंचायत परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। 2023 में नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जुनैद फरीदी 540 मतों से विजयी हुए थे। दूसरे नंबर पर हाजी मुंतजिर रहे थे। हाजी मुंतजिर ने जुनैद फरीदी पर आपराधिक इतिहास और संपत्ति का ब्योरा छिपाने का आरोप लगाया था। इसके चलते यह मामला कोर्ट चला गया था। करीब पांच माह पहले 7 मार्च को अपर जिला एवं सत्र न्यायलय ने जुनैद फरीदी का निर्वाचन निरस्त कर दिया था और दूसरे नंबर पर रहे हाजी मुंतजिर को अध्यक्ष बनाने के आदेश जारी कर दिए थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.