Bagpat News: जुनैद फरीदी आज फिर संभालेंगे रटौल चैयरमेन की कमान
बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: बागपत। रटौल नगर पंचायत में चैयरमेन की कमान को लेकर एक बार फिर से बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। जिसके तहत जुनैद फरीदी सोमवार को दोबारा से चेयरमैन की कुर्सी संभालेंगे। उनको हटाने के लोवर कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने 7 अगस्त को निरस्त कर दिए थे, जिसके बाद से उनको दोबारा से जिम्मेदारी सौंपने की कार्रवाई चल रही थी।
जुनैद फरीदी का चुनाव रटौल नगर पंचायत के चेयरमैन पद के मई 2023 में हुए चुनाव में निर्दलीय जुनैद फरीदी ने 540 वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा प्रत्याशी हाजी मुंतजिर दूसरे स्थान पर रहे थे। हाजी मुंतजिर ने चुनाव के बाद न्यायालय में याचिका दायर कराते हुए कहा था कि जुनैद फरीदी के नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए शपथपत्र में आपराधिक इतिहास, करोड़ों रुपये की संपत्ति का विवरण, बैंकों से लिए गए कर्ज की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.