Bagpat News: जीवंत हुए श्रीराम के आदर्श, त्याग-मर्यादा का दिया संदेश
बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: बड़ौत। दीपावली के अवसर पर ग्रोवैल स्कूल सीनियर विंग में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों ने श्रीराम के वनवास, त्याग, भक्ति, आदर्श और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया। कार्यक्रम के माध्यम से धर्म की विजय, सत्य के मार्ग पर चलने और पारिवारिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को भी रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: विवेकानंद शिशु कुंज इंटर कॉलेज में मना दीपावली पर्व प्रधानाचार्य मंजू शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.