Bagpat News: जिले में भी दिखेगा अर्नब तूफान का असर, आंधी-बारिश के आसार
बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बागपत। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29, 30 और 31 अक्टूबर को बागपत जनपद में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर यानी गुरुवार से बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम प्रभावित हो सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता भी बढ़ सकती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.