बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: खेकड़ा। जिला जेल मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास जेल रोड पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या के जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे से जिला जेल की ओर जाने वाली सड़क पर पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़क किनारे बने मकानों का पानी भी सड़क पर ही जमा हो जाता है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क जगह-जगह से टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और अधिक खतरनाक हो जाती है。

जेल जा...