बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: बागपत। जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह एक युवक परिसर में लंगी पेयजल टंकी से टोंटी चोरी करने लगा। तभी जिला अस्पताल में काम कर रहे पलंबर अलीहसन निवासी गुराना बड़ौत की नजर चोर पर पड़ गई। जिसके बाद वह शोर मचाते हुए दौड़ पड़ा। अस्पताल के कर्मचारी और मरीजों के तीमारदारों ने भी युवक को घेर लिया। जिसके बाद चोर को टोंटी के साथ पकड़ लिया गया। इस दौरान लोगों ने चोर की पिटाई भी की। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि गिरफ्तार किया गया चोर सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव का रहने वाला है। उसके पास से चुराई गई टोंटी बरामद कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...