Bagpat News: जिला अस्पताल में मरीजों को उपचार के बाद दिए पौधे
बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बागपत। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार के बाद पौधा भेंट किया गया। तीमारदारों को भी पौधा दिया गया। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी से अपील की पौधा लगाकर उसकी देखभाल जरूर करें। पौधा जब पेड़ बनेगा तब इसके खूब फायदे मिलेंगे। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत में आने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों को पौधों का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं, किसानों, उद्यमियों, ट्रांसपोर्टरों, स्कूल प्रबंधकों, अधिकारियों, स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों, दिव्यांगजनों तथा विभिन्न वर्गों के नागरिकों को पौधे वितरित किए जा चुके हैं। फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.