Bagpat News: जिलाध्यक्ष बनने पर मीनाक्षी सिसोदिया का स्वागत
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। विश्व हिंदू महासंघ युवा बागपत के बड़ौत रोड स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीनाक्षी सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वैभव राजपूत ने की। समारोह के दौरान विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय सह प्रचार मंत्री डॉ. दीपक गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या उज्जवल ने किया। इस दौरान रामकुमार शर्मा, बागपत शुगर मिल के डायरेक्टर संदीप चौहान, दीपक जैन, अनुपम राजपूत, दीपक कश्यप, मधु देवी, बाला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.