बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिये प्रशासन द्वारा लगवाई गई स्टील की जलहेरी को श्रावणी मेले में लगे रहने के लिये प्रशासन और मंदिर कमेटी के बीच घंटों विचार विमर्श हुआ। मंदिर समिति जलहेरी लगाने के पक्ष में नहीं है। पदाधिकारियों का कहना है कि मेले के दौरान अगर कुछ हुआ, तो वह जिम्मेदार नहीं होंगे। सावन के पहले सोमवार को प्रशासन द्वारा पुरामहादेव मंदिर में गर्भ गृह के पूर्वी और दक्षिणी गेट पर स्टील की जलहेरी लगवाई गई थी। जिसमें श्रद्धालुओं ने बाहर से ही भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया था, लेकिन जलाभिषेक करने के बाद बाहर निकलने के लिये एक ही रास्ता होने पर जलाभिषेक करने में ज्यादा टाइम लगा। यह भी पढ़ें- धीमेश्वर धाम में सांसद ने लगवाए पांच नए चापाकल मंदिर समिति शुरू से ही इसे लगाने के पक्ष में नहीं थी। मंदि...