Bagpat News: जर्जर सड़क के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बागपत, जुलाई 5 -- Bagpat News: बागपत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने टटीरी-सूरजपुर संपर्क मार्ग की जर्जर हालत के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष देवकांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बैठकर लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि टटीरी-सूरजपुर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उनका कहना था कि गड्ढों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.