बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बड़ौत। गुराना फीडर से जुड़े क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल और असुरक्षित स्थिति में लगे ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। क्षेत्र में दर्जनों विद्युत पोल लंबे समय से जर्जर हालत में हैं और उन्हीं के सहारे ट्रांसफार्मर झूल रहे हैं। बारिश के कारण कई पोल के आसपास की जमीन भी दरक गई है, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। ग्रामीणों मधुसूदन शास्त्री, विवेक शर्मा, राजीव, बंटी आदि का कहना है कि कई स्थानों पर विद्युत पोल इतने कमजोर हो चुके हैं कि कभी भी टूटकर गिर सकते हैं। वहीं, पोल पर लगे भारी ट्रांसफार्मर भी असुरक्षित स्थिति में झूल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क किनारे जर्जर बिजली पोल से दुर्घटना की आशंका बारिश के बाद पोल के नीचे की जमीन धंसने और दरकने से हादसे का खतरा और बढ़ गया है। इसके बावजूद...