Bagpat News: जरुरी: क्रिस्तु ज्योति स्कूल योग प्रतियोगिता में बना ओवरऑल चैंपियन
बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बागपत के क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने वन महोत्सव, एचपीवी टीकाकरण अभियान व सीआईएससीई मेरठ जोनल योगा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का डीएम अस्मिता लाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. जेस्सी जोस ने बताया कि अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। डीआईओएस राजीव यादव ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। चिकित्सा टीम ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और टीके के महत्व की जानकारी दी। वहीं, सीआईएससीई मेरठ जोनल योगा प्रतियोगिता में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.