बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: दाहा। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कस्बा टीकरी अंडरपास पर रविवार को आयोजित पंचायत में भाकियू अराजनैतिक के संयोजक बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ बोलना किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जयंत चौधरी किसानों के नेता है। पंचायत में किसानों के गन्ना समस्या पर जोर दिया गया। पंचायत में क्षेत्र वासियों की समस्याओं की चार चार मुख्य मांगों का मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार बड़ौत को सौंपा।

किसानों की मांगें दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर टीकरी कस्बे में रविवार को आयोजित पंचायत में क्षेत्रवासियों ने छपरौली टांडा से सरोड़ा पुलिस चौकी तक फोर लाइन मार्ग, बिजरोल से फुगाना तक सर्विस रोड, टीकरी टटीरी सहित सभी गांव के आर्बिट्रेशन के मुकदमों के शीघ्र निस्तारण व मुकदमे...