बागपत, अगस्त 30 -- Bagpat News: बागपत, संवाददाता। शहर के वात्सायन पैलेस में रविवार को सर्वधर्म एकता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें जमीयत उलेमा द्वारा शहर में नशा छोड़ों अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता हाफिज मोहम्मद कासिम साहब और संचालन मौलाना मोहम्मद यामीन साहब व मुफ्ती मोहम्मद आकिल सिराज नोमानी ने किया। जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने कहा कि सद्भावना सर्वधर्म एकता सम्मेलन का उद्देश्य समाज में प्रेम फैलाने और एकता के साथ रहने के उद्देश्य से किया गया। सम्मेलन में मास्टर राकेश गर्ग ने श्लोक पढ़े। बिरज मोहन ने कहा कि यह देश अनेकता में एकता वाला देश है। डॉ. महेंद्र सिंह धामा ने कहा जैसे सदियों से हम सब आपस में मिल-जुलकर रह रहे है, आगे भी ऐसे ही रहेंगे। कुंडू खाप के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने कहा कि नफरतों को मिटाकर समाज में प...