Bagpat News: जमीन पर कब्ज़े से किसान परेशान, भाकियू ने दी चेतावनी
बागपत, जुलाई 7 -- Bagpat News: बागपत। तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भाकियू एनसीआर महासचिव के नेतृत्व में संतोषपुर गांव निवासी किसान कर्मवीर ने हंगामा किया। कृषि भूमि पर दोबारा अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। किसान ने सीडीओ अनिल कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि पूर्व में प्रशासन ने 14 जनवरी को उनकी भूमि को कब्जा मुक्त कराया था, लेकिन अब फिर से भू-माफिया जमीन पर कब्जा कर रहें हैं। विपक्षी उन्हें अपनी बोई फसल काटने नहीं दे रहे और स्वयं फसल काट रहे हैं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा भी किसान के साथ मौजूद रहे। सीडीओ ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाकियू नेता प्रदीप धामा ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर किसान को न्याय नहीं मिला तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.