बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में जन्माष्टमी के पावन पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों को सजाने का कार्य जारी है और श्रद्धालुओं में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले में 36 ऐसे मंदिर हैं जहां बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, वहीं बड़ौत कस्बे में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली जाती है। चार सितंबर मनाई जाने वाली जन्माष्टमी के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। राधा-कृष्ण की मूर्तियां और लड्डू गोपाल के सुंदर वस्त्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। इस पर्व पर उपवास रखने और रात्रि में झूला झूलने की भी परंपरा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: जन्माष्टमी से पहले छाई कृष्ण की पोशाक की धूम त्योहार के मद्देनजर बागपत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। बाजारों में...