Bagpat News: जन्मदिन से लौट रही बच्ची के साथ रेप का प्रयास
बागपत, अक्टूबर 20 -- Bagpat News: चांदीनगर। चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने जन्मदिन से लौट रही आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची पडौस में ही जन्मदिन पार्टी में गयी थी। जैसे ही वह पड़ौसी के यहां से अपने घर वापस लौटने लगी, तो गांव का ही एक युवक बच्ची को बहका-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकते करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। बच्ची के पिता ने तुरंत ही डॉयल-112 पर कॉल करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.