Bagpat News: जनपद स्तरीय कबड्डी के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज के चार खिलाड़ियों का चयन
बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: बड़ौत। जवाहर इंटर कॉलेज, बामनौली में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज इब्राहिमपुर माजरा, बागपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के चार खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय के अंडर-17 वर्ग में देव कुमार एवं लक्की राठी,जबकि अंडर-14 वर्ग में केशव एवं विशेष कुमार का चयन जनपद स्तरीय टीम के लिए हुआ है। चारों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेश कुमार, खेल प्रशिक्षक सर्वेश कुमार एवं समस्त शिक्षकगण ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.