Bagpat News: जनपद में होगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं, तैयारियां शुरू
बागपत, अगस्त 1 -- Bagpat News: बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को खेल शिक्षकों के साथ डीआईओएस राजीव कुमार यादव ने बैठक की। जिला में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी। वहीं जिला क्रीड़ा सचिव को जनपद की कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। डीआईओएस ने बताया कि जनपद में 12-13 अगस्त को तीरंदाजी, 13-14 अगस्त को हैंडबॉल, 9-10 सितंबर को भारोत्तोलन, 11-12 सितंबर को वॉलीबॉल की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी खेल शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता की बेहतर ढंग से और अच्छी व्यवस्थाओं के साथ संपन्न कराएंगे। जिला क्रीडा सचिव को निर्देशित किया दो दिन में जनपदीय कार्ययोजना तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराएंगे। निर्धारित तिथियों के अनुसार मंडल स्तरीय प्रतियोगिता को संपन्न कराया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.