Bagpat News: जंगल में मृत मिला हिरण
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बड़ौत के जौनमाना और बड़ौली गांव के जंगल में रविवार को एक हिरण का शव मिला। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। हिरण की मौत के कारणों को लेकर ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएँ हैं। कुछ ग्रामीण इसे तेंदुए का शिकार मान रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि जंगली कुत्तों के हमले से हिरण की जान गई है। वहीं, हिरण का शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि हिरण की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई है। उन्होंने वन विभाग से हिरण की मौत कैसे हुई इसका पता लगाने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.