Bagpat News: जंगल में पेड़ से लटका मिला छह दिन से लापता युवक का शव
बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड गांव के ईंख के खेत में गुरुवार सुबह पीपल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ी-गली अवस्था में था। मृतक की पहचान वाजिदपुर गांव के आशीष के रूप में हुई। युवक छह दिन से घर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। रंछाड़ गांव निवासी इमरान गुरुवार सुबह ईंख के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर पीपल के पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिनौली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में वाजिदपुर गांव निवासी विकास और अनिल ने शव की पहचान आशीष (22 वर्ष) पुत्र जितेंद्र के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.