Bagpat News: छात्रा से छेड़छाड़, परिवार को धमकी
बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: बागपत। एक गांव में स्कूल जा रही दस वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने किशोरी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी गांव के ही एक विद्यालय में पढ़ती है। शनिवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो उसने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी दहशत में है। छात्रा ने स्कूल जाने मना कर दिया। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.