बागपत, जुलाई 19 -- Bagpat News: बागपत। थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में नलकूप पर पानी भरने गई 11वीं की छात्रा के साथ सिपाही ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा शनिवार दोपहर परिजनों के साथ खेत पर गई थी। इसी दौरान वह पास के नलकूप से पानी लेने चली गई। वहां गांव का रहने वाला यूपी पुलिस में सिपाही ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से बचकर निकली और परिजनों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नाबालिग के साथ छेड़छाड़ में एक पर मुकदमा परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी ने नशे की हालत में गाली गलौज कर दी। पीड़ित छात्रा ने आरोपी सिपाही के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इ...