Bagpat News: छपरौली के लूम्ब गांव के घर में मिला युवक का शव
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव में एक युवक का शव उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। इसका पता लोगों को घर से दुर्गंध आने पर चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार लूम्ब गांव निवासी सतपाल रोहतक में सब्जी बेचने का काम करता है। उसका बेटा सोनू हरियाणा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोनू की माता का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है। बताया गया कि सोनू एक सप्ताह पहले गांव आया और अपने घर पर अकेला रह रहा था। बुधवार दोपहर पड़ोसियों को सोनू के घर से दुर्गंध आने लगी। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सोनू मृत अवस्था में पड़ा था।ग्रामीणों की सूचना पर छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.