Bagpat News: छछरपुर नहीं अब जौहड़ी में बनेगा उत्सव भवन, डीएम ने भेजा प्रस्ताव
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। गांव छछरपुर में चयनित भूमि विवादित होने के कारण अब उत्सव भवन जोहड़ी गांव में बनाया जायेगा। जिसको लेकर डीएम अस्मिता लाल ने पंचायती राज निदेशक से स्थान परिवर्तन के लिये पत्र लिखा है। इस कारण 1.41 करोड़ की योजना छछरपुर के हाथों से फिसलकर जोहड़ी गांव के हाथों में जाती नज़र आ रही है। पंचायती राज निदेशक को भेजे गए पत्र के अनुसार बड़ौत ब्लॉक के छछरपुर गांव में पंचायत उत्सव भवन के लिए चयनित भूमि विवादित है। जिसके कारण छछरपुर गांव को पंचायत उत्सव भवन योजना से बहार कर दिया गया है, जबकि निदेशक से छछरपुर के स्थान पर जोहड़ी गांव में चयन की गई 1.2 हैक्टेयर भूमि को चयन किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। डीपीआरओ रमेश गुप्ता ने बताया पंचायत उत्सव भवन की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी हैं। जोहड़ी गांव के लिए प्रस्ताव भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.