Bagpat News: च्यूइंगम और गोंद के खेल ने हाई रिज्युलेशन कैमरे भी किए फेल
बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बागपत। शहर की सड़कों पर इन दिनों हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ का अनोखा तरीका देखने को मिल रहा है। वाहन चालक नंबर प्लेट के अंकों पर च्विंगम और गोंद चिपका कर उन्हें धुंधला बना रहे है, ताकि चौराहों पर लगे हाई रेज्यूलेशन कैमरे स्पष्ट तस्वीर न ले सकें और नियम तोड़ने पर चालन से बच सकें। बागपत शहर के साथ ही बड़ौत और खेकड़ा के प्रमुख चौराहों पर हाई रेज्यूलेशन कैमरे लगे हैं। इसके अलावा ईपीई और दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर भी हाई रेज्यूलेशन कैमरे लगे हुए है। कैमरे वाहन की गति और सिग्नल तोड़ने जैसी गतिविधियों को रिकॉर्ड करते है, साथ ही पुलिस इन कैमरों के जरिए प्रत्येक वाहन पर अपनी नजर रखती है। नियम तोड़ने वाले वाहनों का पुलिस कैमरों की मद्द से ऑनलाइन चालान काटती है, लेकिन ऑनलाइन चालान से बचने के लिए वाहन चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.