Bagpat News: चोरों ने खंगाले चार गांवों के प्राथमिक विद्यालय
बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: चांदीनगर। कांवड़ यात्रा के चलते परिषदीय विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया था। गुरुवार को स्कूल-कॉलेज खुले, तो उनमें पढ़ने के लिए बच्चें भी बड़ी संख्या में पहुंचे। एक सप्ताह के अवकाश का चोरों ने भी खूब लाभ उठाया। उन्होंने भैडापुर, भागोट, सिंगौली तगा और विनयपुर गांव के प्राथमिक विद्यालयों को खंगाल डाला। चोर विद्यालयों से गैस सिलेंडर,भिगोने, फावड़े, खुरपी आदि सामान चोरी कर ले गए। चारों ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.