बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के पुरामहादेव गांव के जंगल में शनिवार की रात चोरों ने आठ किसानों के नलकुपो को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। घटना से गुस्साए दर्जनों किसानों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस से चोरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। बालैनी क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। चोर आये दिन किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए है। वहीं, पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। शनिवार की रात चोरों ने पुरामहादेव गांव जंगल में 8 किसानों रविन्द्र, रामबीर, आजाद, इंद्रपाल, सरजीत, राजीव, इलम सिंह और राजसिंह के नलकूपों को निशाना बनाकर वहां से लाखों रुपये कीमत के कटआउट, तार, स्टार्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लि...