Bagpat News: चोरों ने खंगाला बंद मकान, लाखों के आभूषण और नकदी उड़ाई
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और तीन लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार बहन की ससुराल में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। वापस लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। सरुरपुर कलां के मूल निवासी आशीष कुमार पुत्र जयपाल सिंह वर्तमान में बड़ौत की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रहते हैं। आशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह वह अपने परिवार के साथ बहन की ससुराल दीपालपुर (सोनीपत) में आयोजित तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 1:00 बजे जब परिवार वापस घर लौटा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा, तो कमरों और अलमारी का सामान अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.