बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: खेकड़ा। रटौल कस्बे के नाजिम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नाजिम का कहना है कि बदमाश उसके मकान से 15 लाख रुपए की लगदी और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जनगणना का प्रशिक्षण संपन्नदाहा। दोघट और टीकरी में जनगणना 2027 को लेकर चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। फील्ड ट्रेनर डॉ. हेमंत सोलंकी और कृष्णपाल ने बताया कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों को मोबाइल एप इंस्टॉल कराकर जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी 40 प्रश्नों और उनके उत्तरों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उन्हें मोबाइल एप के माध्यम से सही जानकारी दर्ज करने और जनगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी समझाया गया। इस मौके पर कमल पंवार, मनोज पंवार...