Bagpat News: चैकिंग के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कुचलने का प्रयास
बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बागपत। रक्षाबंधन से पहले मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य विभाग की टीम पर हमला करने का प्रयास किया गया। टटीरी क्षेत्र में टीम ने खराब मावा होने की शिकायत पर एक कैंटर को रोककर जांच की कोशिश की। आरोप है कि कैंटर चालक और मावा भट्टी संचालक ने टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कैंटर से कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी कैंटर लेकर मौके से फरार हो गए। खाद्य विभाग की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- कार्रवाई: 385 किलो मावा कराया नष्ट, 30 किलो पाउडर जब्त पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम रक्षाबंधन के मद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.