Bagpat News: चुनाव में शराब नहीं, बादाम और घी बांटें प्रत्याशी: देशखाप चौधरी
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। देशखाप चौधरी बनने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए चौधरी संजीव तोमर ने नशे के खिलाफ गांव-गांव महाअभियान चलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी शराब बांटने के बजाय बादाम और घी बांटें, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांवों में खेल मैदान बनवाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। सड़क के बिना बात बन सकती है, लेकिन खेल मैदान के बिना युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने का समाधान नहीं हो सकता। यदि अभियान के जरिए एक भी युवा को नशे से बचा लिया तो यह बड़ी जीत होगी।दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लड़कियों के साथ दुव्र्यवहार को उन्होंने गलत बताया। उन्होंने कहा कि लड़कियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इससे किसी तरह का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.