Bagpat News: चार साल से जर्जर कुश्ती स्टेडियम, बारिश में भर जाता है पानी
बागपत, अगस्त 9 -- Bagpat News: बड़ौत। क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्व. चौधरी अजित सिंह द्वारा बनवाया गया कुश्ती स्टेडियम पिछले करीब चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है। करीब चार साल पहले आए तेज आंधी-तूफान में स्टेडियम की छत उड़ गई थी। इसके बाद से अब तक छत की मरम्मत नहीं हो सकी है। छत नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्टेडियम परिसर में भर जाता है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी मोहित चौहान निवासी रमाला ने स्टेडियम की बदहाली को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को शिकायती पत्र लिखा। उन्होंने स्टेडियम में जलभराव और जर्जर स्थिति का वीडियो तथा पूरी जानकारी उन्हें भेजी। मोहित चौहान ने बताया कि पिछले चार वर्षों में कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को स्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.