बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। बागपत शहर में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार तीन दिनों से दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बिजली गुल होने से शहर के कारोबार पर असर पड़ रहा है। सोमवार को कोर्ट रोड, सोनीपत रोड, गांधी बाजार और सर्राफा बाजार समेत कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हुआ और लोगों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा। सवाल यह है कि बिजली विभाग को जब कटौती करनी है तो इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को क्यों नहीं दी जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लगातार चार घंटे बिजली बंद रहने से दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। व्यापारी नेता संजय रुहेला ने बताया कि बिजली से चलने वाले उपकरण...