Bagpat News: चारों तरफ भोले के भजनों की गूंज, नाच रहे शिवभक्त
बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बागपत। शिवरात्रि के नजदीक आते ही हाइवे भगवा रंग से रंग गया है। गुरुवार को जिलेभर में कांवड़ियों की आवक बढ़ गई है। जिसके चलते चारों तरफ भोले के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। इतना ही नहीं कांवड़ियों के साथ श्रद्धालु भी भगवान शिव के भजनों पर नृत्य कर रहे है। शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने में अब कुछ समय ही शेष बचा है। इसी के चलते जहां सामान्य कांवड़िए शिवालय के नजदीक पहुंच चुके हैं। गुरुवार को कांवड़ियों की आवक बढ़ने से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे भगवा रंग में रंगा रहा। इसी के चलते नौकरीपेशा और अन्य जरूरी कार्यों से जिन लोगों की बाहर निकलने की मजबूरी थी, उनकी भी संख्या सड़क पर न के बराबर दिखाई दी। ट्रैफिक वनवे होने के बाद वैसे ही हाईवे पर निकलने के लिए कम जगह बची है。 यह भी पढ़ें- आस्था के साथ देशभक्ति का जज्बा दिखा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.