Bagpat News: चाइनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन और हाथ लहूलुहान
बागपत, अगस्त 20 -- Bagpat News: बड़ौत। चाइनीज मांझे से खामियाजा सड़क पर चलने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। बड़ौत के दिल्ली रोड पर बुधवार शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक रोहित निवासी बावली रोड की गर्दन और हाथ लहूलुहान हो गए। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि बावली रोड निवासी रोहित बाइक से दिल्ली रोड से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक पतंग का मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। पतंग कटने के बाद कुछ बच्चे डोर को खींच रहे थे, जिसके चलते मांझा खिंचकर सड़क की ऊंचाई पर आ गया और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। मांझे से गर्दन और हाथ कटने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मांझे को हटाया और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली रोड पर चाइनीज मांझे से यह दूसरा हादसा है। दो द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.