बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: बड़ौत। चाइनीज मांझे के खिलाफ नगर पालिका परिषद बड़ौत के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को सभासदों ने प्रदर्शन कर चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है, जिसके कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। सभासदों ने कहा कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक है। बाइक सवारों और राहगीरों के गले व शरीर में मांझा फंसने से हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा पक्षियों के लिए भी यह मांझा जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने कहा कि नगर क्षेत्र में दुकानों पर छापेमारी कर चाइनीज मांझा जब्त किया जाए और इसे बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवा...