बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: बड़ौत। पतंग उड़ाने के मौसम को देखते हुए चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है। खिदमत फाउंडेशन बड़ौत के अध्यक्ष अजाद चौधरी ने उपजिलाधिकारी बड़ौत को पत्र देकर चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि चाइनीज मांझे की दुकानों पर खुलेआम खरीद-फरोख्त हो रही है। यह मांझा मानव जीवन के साथ-साथ आकाश में उड़ने वाले पक्षियों के लिए भी अत्यंत खतरनाक है। कई बार चाइनीज मांझे की चपेट में आने से राहगीरों और बाइक सवारों के घायल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पतंग उड़ाने के शौक में जिंदगी की डोर काट रहे पतंगबाज संगठन ने पत्र में दावा किया कि कई मामलों में मांझे की गर्दन एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से लो...