बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बागपत। चश्मदीद के अनुसार गुरुवार सुबह अचानक भयंकर धमाके से पूरे बाजार की जमीन हिल गई। लगा जैसे कोई बड़ा विस्फोट हुआ हो। हम सब अपनी दुकानें छोड़कर भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के भीतर से आग की भयानक लपटें और जहरीला काला धुआं आसमान चीर रहा था। ऊपर की मंजिल से स्वाति भाभी की चीखें गूंज रही थीं मेरी बच्ची को बचा लो! कोई तो दरवाजा खोलो!... हम मदद के लिए दौड़े, पर लपटों की तपन इतनी बेदर्द थी कि कदम पीछे हटाने पड़े। चश्मदीदों के मुताबिक, शुरुआत में नीचे किराना दुकान में शार्ट सर्किट की चिंगारी उठी थी, लेकिन दुकान के भीतर रखे सामान ने आग में घी का काम किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: आग से पत्नी और बेटी को बचाने के लिए आग में कूद गए अंकुर जैन देखते ही देखते दुकान में रखे दो रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट...