बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: चांदीनगर। चमरावल गांव में लंपी बीमारी के चलते 10 से ज्यादा गोवंशों की मौत हो चुकी है, जबकि अनेक पशु बीमार है। पशुपालकों नें उच्च अधिकारियों से गांव में कैंप लगवाने की मांग की है। चमरावल गांव में लगातार गोवंश लंपी की चपेट में आ रहे है। बीमारी के चलते महेश के बछड़े की मौत हो गई, जबकि उसके दो पशु बीमार है। इसके अलावा आठ दिन में रामफूल का बैल, बछड़े और बछिया की मौत हो चुकी है। मनिंदर की बछिया और विजयपाल का बछड़ा लंपी की चपेट में आने से मर चुके है। वहीं सुंदर और प्रमोद के दो गोवंश, गौतम, अशोक, विनोद और सर्वेश आदि के गोवंश भी बीमारी की चपेट में आए हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बावजूद कोई डॉक्टर बीमार गोवंशों को उपचार देने के लिए नहीं आया है। जिसके चलते पशुपालकों को निजी चिकित्सकों से बीमार गोवंशों का उपचार ...