Bagpat News: चचेरे भाई ने संपत्ति विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव में गुरुवार को संपत्ति विवाद में चचेरे भाई ने युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सोनीपत ले गए। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर युवक के पेट से गोली निकाल दी। नौरोजपुर गुर्जर निवासी सेवानिवृत्त डाकघर कर्मी शब्बीर का 31 वर्षीय बेटा खालिद गुरुवार सुबह 10.30 बजे पड़ोस में दोस्त के घर से आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से खड़े चचेरे भाई ने तमंचे से खालिद के पेट में गोली मार दी। इससे खालिद वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजन खालिद को जिला अस्पताल लेकर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.