बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: दोघट कस्बे में रविवार को पहुंचे भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पत्रकारों को वार्ता में कहा कि सरकार किसानों को 600 रूपए कुंतल गन्ना भाव दे तभी किसान घाटे से बच सकता है वरना खेती घाटे का सौदा बन रही है। सरकार को चुनाव निष्पक्ष कराने चाहिए। दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार आंदोलन करने वालो पर दबाव बनाकर उन्हें चुप करना चाहती है जबदस्ती देश नहीं चल सकता। छात्र हो या व्यापारी सभी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है आंदोलन कर रहे है सरकार को उनकी समस्या सुनकर समाधान करना चाहिए जैसे पूर्व की सरकार करती रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भाकियू का तीन आंदोलनों का ऐलान, 21 को एसएसपी कार्यालय और 23 को लखनऊ में महापंचायत ...