Bagpat News: घर में सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की देरशाम मकान में सफाई कर रहे 32 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में मेहरबान का परिवार रहता है। बताया जाता है कि मेहरबान का 32 वर्षीय पुत्र आकिल शुक्रवार की देरशाम मकान के अंदर सफाई कर रहा था। इसी बीच उसका सिर बिजली के करंट प्रवाहित तार को छू गया। तार छूते ही उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। परिजनों को पता चला, तो वे मौके पर पहुंचे। मगर तब तक आकिल की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, उसने शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि मृतक युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.