Bagpat News: घर में रखी नकदी-जेवर लेकर युवती फरार
बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: दाहा। घर में रखे 50 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवरात लेकर युवती मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी घर में रखे 50 हजार रूपए नगद व सोने चांदी के जेवरात लेकर मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव निवासी युवक के साथ फरार हो गई है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले में बूढ़ीना कला निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी युवक पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Balrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.