बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बालैनी। क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में एक युवक गांव में ही रहने वाली एक युवती के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। युवती द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: युवती से युवक ने की छेड़छाड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...