Bagpat News: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी
बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: बड़ौत। लुहारी गांव में घर में घुसकर दबंगों द्वारा एक महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। लुहारी निवासी मीनू पत्नी श्योबीर ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मुनेश पत्नी बिलेंद्र, उनके पुत्र मोहित व सोहित और पुत्रियां गुड्डन व प्रीति घर में घुस आए। उस समय उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि आरोपियों ने गालियां देते हुए डंडों से बुरी तरह मारपीट की, जिससे पीड़िता को गंभीर और गुप्त चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.